राजस्थान: राज्य में 22 जनवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ…

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 22 जनवरी से राज्य में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा। इसके चलते कई जिलों में बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मावठ के असर से तापमान में बदलाव होगा। बीते दिनों कोहरे और बादलों के कारण दिन का तापमान गिरा और कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में 22 जनवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मावठ के असर से तापमान में भी बदलाव दर्ज किया जाएगा। सोमवार को जयपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, सीकर सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे और धुंध देखी गई। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहा। इसके चलते 8 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
दिन में बढ़ी सर्दी
मौसम में बदलाव के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर बढ़ गया। पिछले 24 घंटों में जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में बादलों और कोहरे का असर बना रहा। हालांकि उत्तरी हवाएं कमजोर रहने से तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आई।
फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता
कोहरे और बादलों के कारण सोमवार को भिवाड़ी, बीकानेर और बहरोड़ में AQI 300 के पार रहा। भिवाड़ी में AQI 344, बहरोड़ में 337 और बीकानेर में 303 दर्ज किया गया। वहीं जयपुर, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनू, सीकर और टोंक में AQI स्तर 200 से 300 के बीच रहा।
धूप कमजोर, दिन का तापमान गिरा
बादल और धुंध का असर दिन में धूप पर भी साफ दिखाई दिया। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में धूप काफी कमजोर रही और कई इलाकों में दोपहर के समय हल्का अंधेरा सा छा गया। बादलों के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जिससे दिन में सर्दी का असर सामान्य से अधिक महसूस हुआ।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
(तापमान 19 जनवरी का डिग्री सेल्सियस में है)
अजमेर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। वनस्थली (टोंक) में अधिकतम 24.2 और न्यूनतम 9.3 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर का अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम 13.7 डिग्री रहा।
पिलानी में अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 12 डिग्री, जबकि सीकर में अधिकतम 23.2 और न्यूनतम 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 26.2 और न्यूनतम 10.4 डिग्री, उदयपुर में अधिकतम 25.3 और न्यूनतम 10.3 डिग्री दर्ज हुआ। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम 13.7 डिग्री रहा।
जैसलमेर में अधिकतम 25.5 और न्यूनतम 9.4 डिग्री तापमान रहा। जोधपुर में अधिकतम 26.8 और न्यूनतम 10.4 डिग्री, बीकानेर में अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 11.5 डिग्री रहा। गंगानगर में अधिकतम 22.6 और न्यूनतम 8.3 डिग्री, जबकि नागौर में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारा में अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। जालोर में अधिकतम 26.7 और न्यूनतम 10 डिग्री, सिरोही में अधिकतम 20.2 और न्यूनतम 8.1 डिग्री दर्ज हुआ। फतेहपुर में अधिकतम 25.3 और न्यूनतम 9.7 डिग्री रहा। करौली में अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 8.9 डिग्री, दौसा में अधिकतम 25 और न्यूनतम 10.3 डिग्री तथा झुंझुनूं में अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 11.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।





