राजस्थान में हुआ भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत

राजस्थान के नागौर से भीषण हादसे की खबर है। दो मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ड्रायवर के संतुलन खोने से ये मिनी बस पलट गई। दोनों बसें साथ-साथ जा रही थीं। दुर्घटना नागौर के कुचमन गांव के पास हुई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमित शाह ने कुछ गंभीर मुद्दे को लेकर की मीटिंग, मंत्रियों को दिए कड़े निर्देश

बता दें, राजस्थान में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को ही एक पशु को बचाने के चक्कर में चार युवकों की जान चली गई थी। इस तरह पिछले 15-20 दिन में जोधपुर, बाडमेर, बीकानेर में बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। शनिवार का घटनाक्रम शामिल कर लिया जाए तो मृतकों का आंकडा 49 तक जा पहुंचेगा।

Back to top button