राजपुर मुगल रोड पर हुए हादसा ने ली तीन लोगों की जान

 मुगल रोड पर शनिवार की सुबह काल बनकर दौड़े ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों की जान ले ली। ट्रक ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मरने वालों दो वृद्ध और एक युवक हैं।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकौडिय़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद 60 वर्षीय रमेश निवासी सिकंदरा, 18 वर्षीय अचल पुत्र अजय निवासी रतापुर सिकंदरा और 60 वर्षीय शिवराम निवासी भैंसापाली थाना कुरारा हमीरपुर बाइक से लौट रहे थे। सिकंदरा थाना क्षेत्र के राजपुर मुगल रोड पर वीएन कोल्ड स्टोरेज के पास शनिवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और सड़क पर गिरे तीनों लोगों कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। इस दौरान सड़क पर कुछ देर यातायात बाधित रहा।

Back to top button