राजनाथ सिंह ने हिन्दुत्व को दिया सम्मान, महाराणा प्रताप को बताया अकबर से महान

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि इतिहासकारों को अकबर की महानता तो नजर आई, लेकिन राजस्थान के वीर सपूत महाराणा प्रताप की महानता नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि इतिहासकारों से यह भूल हुई है।राजनाथ सिंह ने हिन्दुत्व को दिया सम्मान, महाराणा प्रताप को बताया अकबर से महान

सिंह पाली जिले के खारोकडा गांव में महाराणा प्रताप की आदमकद मूर्ति का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि इतिहासकारों को अकबर तो महान दिखा लेकिन महाराणा प्रताप की महानता उन्हें दिखाई नहीं दी। इतिहासकारों ने इस मामले में (महाराणा प्रताप का) सही मूल्यांकन नहीं किया है। इतिहासकारों को अपनी इस गलती को सुधारना चाहिए।

 यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने एक बार फिर यूवाओं के लिए उठाया ये अहम् कदम बस करना होगा ये काम…

राजनाथ ने महाराणा प्रताप के अद्भुत शौर्य और साहस की चर्चा करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने संघर्ष किया। उन्हें गद्दी और सत्ता विरासत में मिली लेकिन यह गद्दी फूलों की नहीं, बल्कि कांटों की सेज थी। त्याग और बलिदान का दूसरा नाम महाराणा प्रताप था। महाराणा ने कभी भी स्वाभिमान को नहीं छोड़ा। सारे हिन्दुस्तान ने उन्हें जननायक के रूप में स्वीकार किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की कायारना हरकतें जारी हैं। वह अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में हमले के बाद भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान की धरती पर घुसकर आतंकवाद का सफाया किया। इसके माध्यम से भारत ने दुनिया में संदेश दिया है कि जरूरत पड़ने पर सीमा पार जाकर भी मार सकते हैं।

 
Back to top button