राजनाथ सिंह ने कश्मीर समस्या और आतंकवाद को 2022 तक खत्म करने का किया वादा…

  • राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 2022 तक कश्मीर, आतंकवाद, नक्सलवाद और नॉर्थ-ईस्ट में जारी विद्रोह का खात्मा हो जाएगा। इस अवसर पर राजनाथ ने सभी को भारत को स्वच्छ, गरीबी, भ्रष्टाचा, आतंकवाद, सांप्रदायिकता और जातिवाद से मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। 
    राजनाथ सिंह ने कश्मीर समस्या और आतंकवाद को 2022 तक खत्म करने का किया वादा...

    बीजेपी सरकार बनाने की राजनीति नहीं करती…

    – राजनाथ ने “संकल्प से सिद्धि-न्यू इंडिया मूवमेंट: 2017-2022 नए भारत का निर्माण” कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
    – उन्होंने कहा, “भारत में कई समस्याएं हैं, जैसे- आतंकवाद, नक्सलवाद और कश्मीर। मैं यह भरोसा दिलाता हूं कि 2022 तक इन सभी का समाधान हो जाएगा और हम ‘न्यू इंडिया’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे। हम अपने देशवासियों को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं।”
    – राजनाथ ने कहा कि अगर लोग 1947 में आजादी पाने के लिए जब 1942 (भारत छोड़ो आंदोलन) में संकल्प लिया जा सकता है तो आज 70 साल की आजादी के बाद भी हम आत्मनिर्भर क्यों नहीं हो पाए, जो बहुत पहले हो जाना चाहिए था।

    मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया

    – शाह ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले ‘न्यू इंडिया’ को साकार करने का वादा किया है।”
    – इस मौके पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता के महत्व पहचाना और इसे एक अभियान का रूप दिया था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे एक जन आंदोलन बनाया है।

    संकल्प से सब मुमकिन

    – राजनाथ ने कहा, “1857 में आजादी की पहली लड़ाई से अब तक 85 साल में भारत ने देश की ताकत को पहचाना और इसे एकजुट रखा।”
    – “1942 में जब महात्मा गांधी ने कहा- करो या मरो, पूरा देश उनके साथ एकजुट होकर खड़ा था…यह संकल्प का ही नतीजा था, जिसकी वजह से पांच साल बात इसका नतीजा मिला। अगर भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किए जाने के पांच साल बाद देश आजाद हो सकता है तो 2017 में न्यू इंडिया का संकल्प लेकर इसे 2022 तक पूरा क्यों नहीं किया जा सकता?
    – राजनाथ ने कहा कि पांडवों ने भी उनके संकल्प और दृढ़ता की वजह से ही महाभारत में जीत हासिल की थी।

    न्यू इंडिया में न गरीबी होगी न निरक्षरता

    – राजनाथ ने कहा, “यह (न्यू इंडिया) ऐसा भारत होगा, जहां न गरीबी होगी और न निरक्षरता। हर शख्स के पास अपना घर होगा, दवा न मिलने की वजह से किसी की मौत नहीं होगी। दुनिया में भारत एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।”
    – राजनाथ ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार बनाने की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकास की सियासत करती है।
Back to top button