राजनाथ सिंह की चीनी समकक्ष के साथ बैठक संपन्न, दिया सख्त संदेश

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शुक्रवार को देर रात अपने चीनी समकक्ष के साथ मॉस्को में बैठक सपन्न हो गई। बैठक में भारतीय रक्षामंत्री ने चीन को सख्त संदेश देते हुए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी ) पर आक्रामकता के खिलाफ चेताया। पीएलए द्वारा एलएसी पर एकतरफा बदलाव लाए जाने के बाद ये दोनों देशों को बीच की उच्चतम स्तर का संवाद है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फ़ेंगहे के बीच हुई करीब ढाई घंटे की बातचीत में लंबे समय से कायम सीमा विवाद को खत्म करने को लेकर चर्चा हुई। इस बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष जनरल वी फेंगे से स्पष्ट तौर पर कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से पहले की स्थिति कायम करें। सीमा पर शांति बनाये रखने के लिए चीन को सेना पीछे हटानी ही होगी।
उल्लेखनीय है कि सीमा पर जारी गतिरोध के बीच भारत और चीन के बीच रक्षा मंत्रियों की यह पहली उच्चस्तरीय बैठक है। मास्को के होटल मेट्रोपोल में चीनी रक्षा मंत्री वेई फ़ेंगहे राजनाथ सिंह से मिलने के लिए पहुंचे। दोनों रक्षा मंत्रियों के साथ उनके देशों के शिष्टमंडल भी थे। इस दौरान राजनाथ ने कहा कि भारत वैश्विक सुरक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।
The post राजनाथ सिंह की चीनी समकक्ष के साथ बैठक संपन्न, दिया सख्त संदेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





