राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, 5 साल में डेढ़ करोड़ गरीबों को दिया आवास, हर घर खुशी पहुंचाना ही लक्ष्य

केंद्रीय गृहमंत्री और सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह ने सोमवार यानी आज कहा कि आज मोदी सरकार की नीतियाें का लाभ समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंच रहा है। पहले गरीब बीमार होता था तो इलाज करवाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था पर अब आयुष्मान योजना के तहत उसे इलाज मिल रहा है। हर घर तक खुशी पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। मौका था, झूलेलाल पार्क में आयोजित लखनऊ सांसदीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत परियोजनाओं के शिलान्यास का। राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, 5 साल में डेढ़ करोड़ गरीबों को दिया आवास, हर घर खुशी पहुंचाना ही लक्ष्य

इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि अब हम किसी भी गरीब को इलाज के अभाव में मरने नही देंगे। सभी जरूरतमंद को कम से कम 5 लाख की मदद मिलेगी। हमारा सपना हर एक व्यक्ति को घर और रोटी देना है। कांग्रेस ने 66 साल में 25 लाख घर बनाये हमने केवल 5 साल में डेढ़ करोड़ घर बनाकर गरीबो को दिया है।

लाभार्थियों को किया सम्मानित 
गृहमंत्री ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजनाएं, शादी हेतु अनुदान, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ और प्रधानमंत्री उज्जवला के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ कानून मंत्री बृजेश पाठक, चिकित्सा मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे। 

 

Back to top button