राजनाथ की दहाड़, कोई मां का लाल भ्रष्टाचार खत्म करके दिखाए

बीजेपी आज लखनऊ में परिवर्तन रैली कर रही है। इस रैली में राजनाथ सिंह और अमित शाह ने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।राजनाथ सिंह ने कहा कि नोटबंदी के बाद से लोग लाइनों की बात कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यह सिर्फ कुछ दिन की लाइन है। लेकिन वो भूल गए कि इन्होंने तो हमेशा ही लाइनों में लगाया है। कभी गैस के लिए कभी रासन के लिए कबी तेल के लिए। 

मोदी जी की दहाड़ जनता की ललकार, रैली में मचाई धूम, ये रहे हाइलाइट्स

जबकि इन कतारों को खत्म किया है तो सिर्फ बीजीपे ने। हमने इन कतारों को खत्म करके राज्य को नई नई सौगात दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर अब किसी मां के लाल में भ्रष्टाचार करने की हिम्मत है तो करके दिखाए। फिर हम बातएंगे। वहीं इससे पहले अमित शाह ने बोलते हुए कहा कि अमित शाह ने कहा कि देश को पहली बार ऐसा पीएम मिला है जिसने सिर्फ गरीबों के लिए सोचा है। बीजेपी शासित राज्यों में 24 घंटे बिजली आ रही है। आज देश के 10 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। यूपी में गुडा राज चल रहा है जिससे जनता परेशान है। 
पीएम मोदी ने ऐसा काम किया है जिसका देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग सराहना कर रहे हैं। हमने यूपी में कल्याण जी और राजनाथ जी को शासन दिया है। तब तब प्रदेश की स्थिति में सुधार आया है। लेकिन आज यूपी का हालत बेहद खराब है। जिसके देखकर शर्म आती है। 
मोदी जी ने देश में करीब 90 योजनाएं लागू कि  हैं। लेकिन शर्म की बात यह है कि ये योजनाएं यूपी में नहीं पहुंच रही हैं। क्योंकि अगर ये योजनाएं यूपी में पहुंचती हैं तो जनता प्रदेश सरकार को भूलकर केद्र सरकार को याद करेगी।
Back to top button