राजधानी लखनऊ में चुनाव से पहले एसडीएम पद पर हुए बड़े तबादले…

राजधानी लखनऊ में डीएम ने 6 एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। डीएम ने अभिनव रंजन श्रीवास्तव को बीकेटी (बक्शी का तालाब तहसील की कमान सौंपी है। वहीं निधी गुप्ता वत्स को लखनऊ सदर तहसील एसडीएम की कमान सौंपी है।
एसडीएम विकास कुमार सिंह को मलिहाबाद और जय प्रकाश को अपन नगर मजिस्ट्रेट-6 बनाया गया है। वहीं राजस्व की कमान डिप्टी कलेक्टर पल्लवी मिश्रा को सौंपी गई है तो न्यायिक एसडीएम श्रृष्टि धवन को बीकेटी भेजा गया है।






