राउंड फेस पर सूट करती है लम्बी बिंदी, जानें आपके लिए कौनसी रहेगी बेस्ट

जैसा कि आप सभी जानते है कि हर महिला को तैयार होने में बहुत समय लगता हैं क्योंकि वे अपनी सुंदरता को बढाने के लिए कई चीजों की मदद लेती हैं देखती है कि कौनसी उनपर सूट कर रही हैं। ऐसी ही मुश्किल खाड़ी होती है बिंदी के चुनाव के समय जो महिलाओं के श्रृंगार में मदद करती है और उनके चेहरे को आकर्षक बनाने का काम करती हैं। इसलिए आज हम आप महिलाओं के लिए कुछ बेहतरीन जानकारी लेकर आए है, जिसकी मदद से आपको बिंदी के चुनाव में आसानी होगी। तो आइये जानते है इसके बारे में।
Image result for राउंड फेस पर सूट करती है लम्बी बिंदी, जानें आपके लिए कौनसी रहेगी परफेक्ट
* ओवल शेप 

अगर आपका फेस इस शेप का है तो आप कई औरतों के जलने की वजह हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी फेस वाली औरतें, बालों से लेकर, सनग्लासेज़ और बिंदी तक, किसी भी चीज़ से अपने फेस के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप पर लंबी बिंदी छोड़कर सभी बिंदियां अच्छी लगेंगी। लंबी शेप वाली बिंदी आपके फेस को और ज़्यादा लंबा दिखाएगी।

face shape,bindi according to face shape,fashion tips,bindi ,फैशन टिप्स, फैशन टिप्स हिंदी में, महिलाओं का फैशन, बिंदी का चुनाव, चेहरे के अनुसार बिंदी,

* डायमंड शेप फेस 

डायमंड शेप फेस यानि छोटा माथा और चौड़ा जॉलाइन। इस तरह के चेहरे पर नुकीले किनारे की बिंदी के अलावा और किसी भी तरह के शेप की बिंदी जचती है। आपका चेहरा भी डायमंड शेप का है तो आप जिस शेप की बिंदी चाहे लगा सकती हैं।

* राउंड शेप फेस 

राउंड शेप फेस पर लंबी बिंदी लगाने से यह चेहरे को वर्टिकल लुक देती है। इससे फेस के कट आउट और एगल्स भी दिखाई देंगे। राउंड शेप फेस पर छोटे साइज की गोल बिंदी भी खूब अच्छी लगती है। गोल फोस पर बड़े आकार की बिंदी न लगाएं तो अच्छा है।

face shape,bindi according to face shape,fashion tips,bindi ,फैशन टिप्स, फैशन टिप्स हिंदी में, महिलाओं का फैशन, बिंदी का चुनाव, चेहरे के अनुसार बिंदी,

* हार्ट शेप

इस फेस शेप की महिलाओं का माथा और चीकबोन्स थोड़े चौड़े होते है। इनके गाल थोड़े उभरे हुए होते है और ठुड्डी थोड़ी पतली होती है। इस तरह के फेस शेप वाली महिलाओं को छोटी बिंदी का चयन नहीं करना चाहिए। इसके बदले वे बॉर्डर वाल बिंदी का चयन कर सकती है। यह आपके माथे के अधिक से अधिक हिस्से को कवर करेगी जिससे आपको एक परफेक्ट लुक मिलेगा।

* स्क्वायर शेप फेस 

चोरस आकार के चेहरे पर गोल आकार की बिंदी बहुत जचती है। इसके अवाला यू शेप का बिंदी भी आपको ट्रैडिशनल लुक देगी।

Back to top button