कनाडा: रद्द हुआ खुद के स्पर्म से बच्चा पैदा कराने वाले डॉक्टर का लाइसेंस, जानें क्यों…

कनाडा में एक डॉक्टर ने अपनी घिनौनी करतूत से डॉक्टर और मरीजों के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। उसने मरीजों के साथ धोखा किया है, जिसका असर मरीजों के साथ ही उनके परिवार पर भी पड़ा है। निःसंतान महिलाओं में यह डॉक्टर खुद का और गलत शुक्राणु (स्पर्म) ट्रांसफर कर गर्भाधान करता था। इस डॉक्टर का लाइसेंस मंगलवार को रद कर दिया गया। इस तरह की घिनौनी करतूत करने वाले डॉक्टर की पहचान 80 वर्षीय बर्नार्ड नॉरमन बारविन के रूप में हुई है। वह पिछले कई दशक से अपने मरीजों को इन्सैमिनेट (गर्भाधान करना) करने के लिए खुद के शुक्राणुओं सहित गलत शुक्राणुओं का इस्तेमाल करता आ रहा था। डॉक्टर बारविन पर 10,000 कनाडाई डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।
ओंटारियो के चिकित्सकों और सर्जनों के कॉलेज के अनुशासनात्मक पैनल ने बारविन के खिलाफ मामले की जांच की। पैनल ने कहा कि बारविन ने अपने मरीजों के भरोसे को तोड़ा है। डॉक्टर पैनल के सामने पेश नहीं हुआ। बारविन के खिलाफ एक और मामला चल रहा है, जिसमें गलत शुक्राणुओं के जरिए 50-100 प्रसव करवाने का आरोप है, जिनमें से 11 मामलों में उसने खुद के शुक्राणु इस्तेमाल किए थे। बर्नार्ड नॉरमन बारविन अपना मेडिकल लाइसेंस वर्ष 2014 में ही छोड़ चुका है, जब उसे कृत्रिम रूप से तीन महिलाओं को गलत शुक्राणुओं से गर्भाधान करने के एक पुराने केस में चेताया गया था।
उस वक्त उसने इसे सामान्य गलती बताया था। डॉक्टर बारविन की गलत हरकतें तब सामने आईं, जब गर्भाधान से पैदा हुई एक महिला को अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि जानने की उत्सुकता जगी, और एक अन्य को सीलियाक रोग से पीड़ित पाया गया, जो सिर्फ आनुवंशिक होती है, तथा उसके माता-पिता में से किसी को भी वह रोग नहीं था।
एक ऐसा फुटबाल मैच जिसके कारण दो देशों के बीच हुई 100 घंटे की जंग, हजारों लोग की गई थी जान..
रेबेका डिक्सन नामक महिला ने कहा कि उसे तीन साल पहले 25 साल की उम्र में पता चला कि बारविन ही उसका जैविक पिता है। उसके पिता को ‘यह कबूल करने में काफी दिक्कतें हुईं कि जिस बच्ची को वह अब तक पालते-पोसते और प्यार करते रहे। दरअसल वह उसके जैविक पिता नहीं हैं। रेबेका के अनुसार, इस बात का पता चलने से उसका परिवार भी तनाव में आ गया।’