रणवीर सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर की आलिया भट्ट की तारीफ..वो भी फनी अंदाज़ में

ज़ोया अख्तर की आने वाली फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बहुत ही फनी सी वीडियो शेयर की है जिसमें वो आलिया की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं।रणवीर सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर की आलिया भट्ट की तारीफ..वो भी फनी अंदाज़ में

उन्होंने इस विडियो में आलिया के लिए कहा है कि वह इतनी क्यूट हैं जितना कि बटन। इसके अलावा उनकी कई फिल्मों में आलिया की ऐक्टिंग की उन्होंने तारीफ भी की।
बताया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर झुग्गी-झोपड़ी से रैपर तक का सफर करने वाले लड़के के रोल में दिखेंगे। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले दोनों सितारे विज्ञापन में साथ काम कर चुके हैं।

बहरहाल, आपको याद दिलाते चलें कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ-साथ शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में हैं। वहीं बात करें आलिया की तो उनकी फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया भी जल्द रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में उनके अपोज़िट वरुण धवन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button