रणवीर और दीपिका ने दिया पीएम केयर्स फंड में योगदान, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन के आदेश दिए साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपील की। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। बॉलीवुड के स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का भी नाम इस लिस्ट में अब शामिल हो गया है। हालांकि कपल ने कितनी धनराशि का योगदान दिया इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया।
कपल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा, ‘मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प लेते हैं, और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं। जय हिंद। दीपिका और रणवीर।’

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Apr 3, 2020 at 10:33pm PDT

आपको बता दें कि लॉकडाउन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने रणवीर की एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें वो सो रहे हैं और दीपिका ने उनके चेहरे पर एक चिट चिपका दी जिस पर हस्बैंड लिखा था।

Back to top button