रखें इन वास्तु-टिप्स का ध्यान , कभी नहीं आयेगी रिश्तो में अड़चनें

घर में वास्तु दोष होने पर पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन होते रहते हैं। इसके साथ ही उनका स्वास्थ भी खराब रहता है। कई बार तनाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि रिश्ता खत्म होने के कगार पर आ जाता है। ऐसे स्थिति में घर में रखी चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। जिससे जितनी जल्दी हो सके घर की खुशियां वापस लाई जा सके।

अगर आपके घर में पानी की बोरिंग दक्षिण दिशा में बनाई गई है तो यह बहुत गलत है। ऐसे घर में महिलाएं परेशान रहती हैं। हर वक्त महिलाएं लड़ाई के मूड में रहती हैं, जिस कारण पति-पत्नी के बीच का प्यार खत्म हो जाता है।

महिला को दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके खाना नहीं बनाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा की तरफ खाना बनाना और खाना दोनों ही अशुभ होता है।

यदि पति-पत्नी का बैडरूम उत्तर पूर्व दिशा में है तो यह सही नहीं होता है। पति-पत्नी को संतान उत्पति करने में बहुत से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

भूलकर भी किचन में पूजा घर न बनाएं। ऐसा करने से आप हमेशा तनाव महसूस करेंगे। पैसे को लेकर पति-पत्नी में विवाद होते रहते हैं।

कभी भी पति-पत्नी के कमरे में पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए।