जाधव मसले को लेकर सख्त हुआ भारत, रक्षा मंत्रालय ने कहा ऐसा हुआ तो…

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को दरकिनार कर भारतीय नौसेना के अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी देने के लिए अड़ा हुआ है. इसके चलते दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं. भारत ने पाक के साथ हर स्तर की वार्ता रोक दी है. पाकिस्तान जासूसी का आरोप लगाकर कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई है. वह भारत को जाधव तक पहुंचने भी नहीं दे रहा है. जहां एक ओर पाकिस्तान ने कुलभूषण से भारतीय राजदूत से मुलाकात की अपील को 14वीं बार खारिज कर दिया हैं, वहीं भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह की द्विपक्षीय बातचीत पर रोक लगा दी है.
भारतीय सेना के जवान ने पाकिस्तानी रेंजर को पटक-पटक कर पिटा, वीडियो हुआ वायरल!

वार्ता शुरू करने की उम्मीदें फिर खत्म
पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को दरकिनार कर जाधव को मौत की सजा सुनाने के बाद भारतीय रक्षा मंत्रालय ने द्विपक्षीय बातचीत बंद करने का कड़ा फैसला लिया है. मालूम हो कि पठानकोट और उड़ी सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी आतंकवादी हमलों के बाद से ठप बातचीत को शुरू करने की कोशिशें शुरू हो चुकी थीं. पिछले महीने सिंधु समझौते पर चर्चा के लिए भारत की ओर से एक शिष्टमंडल भी गया था. हालांकि अब दोनों देशों के बीच निचले स्तर पर भी वार्ता रोक दी गई है.
ऐसे में फिलहाल दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की बजाय और बिगड़ रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया ने पाक उच्चायोग के प्रवक्ता ख्वाजा माज़ तारिक के हवाले से कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने विदेश मामलों के मंत्रालय को बताया है कि दिल्ली में होने वाली MSA-ICG मीटिंग को टाल दिया गया है. इससे पहले दोनों देशों के बीच सिंध जल संधि पर होने वाली बातचीत भी रोक दी गई थी.





