रक्षा मंत्रालय का ट्वीट : कहा – सुकून से सो जाएं, वे आपकी हिफाजत के लिए खड़े हैं

डेस्क। भारत और चीन की बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी है। इस बीच सोमवार आधी रात को रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए देशवासियों से कहा कि आप चैन से सो जाएं, सेना आपकी रक्षा के लिए मुस्तैद है। उधमपुर जनसंपर्क कार्यालय ने ट्वीट के कहा, ‘सुकून से सो जाएं, वे आपकी हिफाजत के लिए खड़े हैं।’ उधर पीएलए ने एक बार फिर लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सतर्क भारतीय जवानों ने उसके मंसूबों को विफल कर दिया।

भारतीय सेना के मुताबिक़ पूर्वी लद्दाख में पीएलए ने नए घटनाक्रम में 29 और 30 अगस्त की रात को पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर यथास्थिति को एकतरफा ढंग से बदलने के लिए भड़काऊ चाल चली, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उसके इस प्रयास को नाकाम कर दिया। पीएलए ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर सैन्य और राजनयिक स्तर की बातचीत के जरिए बनी पिछली आम सहमति का उल्लंघन किया है।
The post रक्षा मंत्रालय का ट्वीट : कहा – सुकून से सो जाएं, वे आपकी हिफाजत के लिए खड़े हैं appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button