भारत को उकसाने वाले देश की आंखें निकालकर उसके हाथ में दे देंगे: पर्रिकर

नईदिल्ली। भारत के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर गोवा पहुंचे। उन्होंने यहां के एल्डोना विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थितों से कहा कि भारत किसी भी देश से लड़ाई नहीं चाहता है मगर भारत को उकसाने की कार्रवाई की गई तो फिर वह उकसाने वाले देश की आंखें निकालकर उसके हाथ में दे देगा। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर गोवा के एल्डोना विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित कर रहे थे।रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर

इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़ाई हमें भी अच्छी नहीं लगती है। मगर यदि कोई देश हमारे देश पर हमला करता है तो फिर हम उसकी आंखें निकालकर उसके हाथ में देने की हिम्मत रखते हैं। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि दुश्मन ने सीमा पर बीते तीन दिनों से किसी तरह की फायरिंग नहीं की है। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वह जानता है कि यदि वे एक बार फायरिंग करेंगे तो हम दो बार गोलीबारी करेंगे।

बड़ी खबर: आपके खातों में पैसे भेज रही मोदी सरकार, जरूरी सेवाएं हुईं फ्री

हमारा वार भारी होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि सेना हर समय तैयार रहे। उन्होंने कहा कि मां ने सिखाया था कि अगर खरगोश का शिकार करने निकलो तो बाघ जैसे शक्तिशाली जानवर को मारने के लिए भी तैयार रहो। उन्होंने कहा कि गोवा के लोग यह कह सकते हैं कि यहां के लोगों ने ऐसे व्यक्ति को केंद्र में भेजा जिसने दुश्मन को करारा जवाब दिया।

Back to top button