योगी सरकार के बारे में प्रसपा पार्टी के नेता ने प्रेसवर्ता के दौरान कहा कुछ ऐसा, BJP में मची खलबली

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कभी शिवपाल सिंह यादव मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन पर बयान देते हैं तो कभी शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के नेता प्रदेश की योगी सरकार के बारे में सड़कों पर उतरने की चेतावनी देते हैं। 
प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी ने उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। वह किसानों के समर्थन मूल्य, बेरोजगारों, व्यापारियों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी। इसकी शुरुआत छह जनवरी से छहराहे के बद्री धर्मशाला से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर की जाएगी। यह एलान मंगलवार को प्रसपा के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने प्रेसवर्ता के दौरान किया।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए सुनील यादव ने कहा कि पूरे देश की जनता मोदी नीतियों से परेशान है। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है। मोदी सरकार को बचाने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। दोनों ही पार्टियों ने गठबंधन में कांग्रेस को साथ नहीं लिया। अगर चुनाव त्रिकोणीय हो जाएगा तो इसका फायदा बीजेपी को पहुंचेगा। जहां पर सीधे-सीधे चुनाव हुए हैं वहां पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।





