योगी सरकार की वादा खिलाफी डेढ़ साल के मासूम के लिए साबित हुई जानलेवा

यूपी विधानसभा चुनाव के समय पर भाजपा ने जनता से वादा किया था कि वह यदि सरकार में आती है तो प्रदेश को अन्ना जानवरों से मुक्ती दिला देगी। सरकार तो बन गई लेकिन सरकार का किया ये वादा पूरा न हो सका। अब यही अन्ना जानवर लोगों की आम जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। ये अन्ना जानवर कभी-कभी वाहन चालकों के सामने यमराज बनकर आ जाते हैं।

यूपी के बांदा शहर में आवारा जानवरों ने आम लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी है। अन्ना गायों के साथ अब सुअर भी जानलेवा हो गए हैं। ऐसी ही ताजी घटना में शनिवार को शाम करीब चार बजे हरदौल तलैया (मर्दन नाका) में सलीम अंसारी का डेढ़ वर्षीय पुत्र अयान अपनी चार वर्षीय बहन के साथ घर के नजदीक दुकान में कुछ सामान लेने जा रहा था।
ये भी पढ़े: अनुष्का के इस खुलासे से पूरे बॉलीवुड में मचा हडकंप, कहा – शूटिंग के दौरान करण जौहर ने मेरे साथ की ये शर्मनाक हरकत
तभी वहां आवारा घूम रहे सुअर ने अयान पर हमला कर दिया और उसे मुंह में टांग कर नजदीक कचरे के ढेर ले गया। वहां उसे नोचने और काटने लगा। इसी बीच कूड़ा फेंकने आए पड़ोसी फरीद ने देखा तो शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया और बच्चे के सुअर से बचाया। बच्चे के जिस्म में सुअर ने काट कर घाव कर दिया।
बालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने चौकी में सूचना दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी प्रभारी पल्ला झाड़ कर चले गए। उधर, अस्पताल में डाक्टरों ने इलाज से पहले बच्चे को नहला-धुलाकर साफ करके लाने की बात कहकर लौटा दिया। पिता ने बताया कि मजबूरन प्राइवेट डाक्टर से घायल बच्चे का इलाज कराया गया है।
-पड़ोसियों ने बचाया, बच्चा गंभीर घायल
-पुलिस और अस्पताल से घायल बच्चे को लौटाया





