ये हो क्या रहा है? शेयर मार्केट धड़ाम, उधर सोना-चांदी भी हुआ सस्ता

13 मार्च, शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट (Share Market Crash) है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे समय में अक्सर सोने और चांदी में तेजी देखी जाती है। लेकिन आज ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा।
शेयर बाजार और सोना-चांदी दोनों में ही गिरावट है। सुबह 10.06 बजे सोने (Gold Rate Today) में 257 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट और चांदी (Silver Rate Today) में 969 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है?
Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?
एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,60,000 रुपये चल रही है। इसमें 271 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने सुबह 10.09 बजे तक 1,59,764 प्रति 10 ग्राम का लो और 1,60,401 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी कीमत?
एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,67,172 रुपये चल रहा है। इसमें 790 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। सुबह 10.11 बजे तक चांदी ने 2,66,001 रुपये प्रति किलो का लो और 2,69,186 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
शेयर बाजार के साथ क्यों गिरा सोना-चांदी?
शेयर बाजार और सोने और चांदी में गिरावट अलग-अलग वजह से हो रही है। शेयर बाजार में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में तनाव, क्रूड ऑयल महंगा होना, विदेशी निवेशकों का पैसा निकालना इत्यादि है। इस बीच अक्सर सोने और चांदी में बढ़ोतरी आती है।
क्योंकि जब भी युद्ध होता है लोग सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर बढ़ने लगते हैं। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि डॉलर में भी वृद्धि आ रही है।इसका मतलब है कि हमें सोना या चांदी खरीदने के लिए ज्यादा वैल्यू देनी होगी। इसलिए सोना और चांदी भी गिरावट आ रही है।





