ये होता है अरबपति, 300 सेकंड में कर डाली 2700 करोड़ की रिकॉर्ड डील

 एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने हाल ही में एक इवेंट में बताया कि कैसे उनके और ब्लैकरॉक के लैरी फिंक के बीच एक मल्टी-मिलियन डॉलर की डील हुई, जिससे जियो ब्लैकरॉक बना। यह डील सिर्फ 5 मिनट की कार राइड के दौरान हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने मुंबई में जियोब्लैकरॉक के ‘Investing for a New Era’ इवेंट में ब्लैकरॉक के CEO के साथ बातचीत के दौरान इस घटना को याद किया। आइए आपको विस्तार से उस किस्से के बारे में बताते हैं।

कितने करोड़ की हुई डील?

मुकेश अंबानी ने बताया है कि “यह एक बातचीत थी जो हमने 2023 में की थी, और मुझे यह कहने में पाँच मिनट लगे, ‘लैरी, ब्लैकरॉक को भारत में वापस आना चाहिए।’ और उन्होंने कहा, ‘क्या आप मेरे साथ पार्टनरशिप करेंगे?'” इससे एक $300 मिलियन (2717 करोड़ रुपये) का जॉइंट वेंचर बना जिसमें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक बराबर के पार्टनर हैं।

सबसे बड़ी एसेट मैनेजर

ब्लैकरॉक, जो दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी है, के CEO 73 वर्षीय लैरी फिंक हैं। ब्लैकरॉक दिसंबर 2025 के आखिर में $14 ट्रिलियन के इन्वेस्टमेंट मैनेज कर रही थी। लैरी फिंक के अनुसार “हमें पॉइंट A से पॉइंट B तक जाना था, और हमने उस कार राइड में यह काम (डील) पूरा कर लिया।”
जानकारों का मानना है कि डीलमेकिंग की ये रफ्तार दोनों अरबपतियों के बीच गहरे कनेक्शन के अलावा भारत के फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में मौजूद साफ मौके को भी दिखाती है।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं, जो मीडिया, रिटेल, फाइनेंशियल सर्विसेज, तेल और गैस, टेलीकॉम और पेट्रोकेमिकल्स समेत कई सेक्टर्स में फैली 125 बिलियन डॉलर (रेवेन्यू) वाली कंपनी है। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 103.8 बिलियन डॉलर है।

Back to top button