ये हैं भारत की 6 Must-Visit गुफाएं, जहां गूंजती है अतीत की कहानी

भारत में ऐसी कई गुफाएं हैं जो न केवल धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती हैं बल्कि ये अतीत की कहानी भी बयां करती हैं। हर क‍िसी को अपनी लाइफ में एक बार यहां जरूर आना चाह‍िए। इनकी सुंदरता और शांति मन को छू जाती है। अगर आप इतिहास कला और प्रकृति में रुचि रखते हैं तो यहां जरूर आएं।

जब खूबसूरती की बात होती है तो भारत का नाम भी लि‍या जाता है। यहां घूमने के ल‍िए कई ऐसी जगहें हैं जो खूबसूरती की म‍िसाल पेश करती हैं। लोग पहाड़ों पर घूमने जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा बीच भी लोगों की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल होता है। हालांक‍ि भारत में स‍िर्फ पहाड़ और बीच ही नहीं, बल्कि कई गुफाएं भी हैं जो फेमस हैं।

जब भी भारत के प्राचीन गुफाओं की बात होती है तो ज्‍यादातर लोग अजंता और एलोरा या फ‍िर एलीफेंटा गुफाओं के बारे में ही बात करते हैं। लेक‍िन यहां ऐसी कई ऐतिहासिक खूबसूरत गुफाएं हैं, जिनका दीदार हर क‍िसी को एक बार जरूर करना चाह‍िए। कुछ में बेहतरीन मूर्तियां और नक्काशी है, जबकि कुछ में स्टैलेग्माइट्स और स्टैलेक्टाइट्स हैं। कई को तो UNESCO की वर्ल्‍ड हेर‍िटेज साइट में भी जगह म‍िली है। आइए उन गुफाओं के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

अजंता गुफाएं, महाराष्ट्र
ये गुफाएं महाराष्‍ट्र में हैं। इसे UNESCO ने इसे विश्व धरोहर (World Heritage Site) घोषित किया हुआ है। आपको बता दें क‍ि यहां पर 30 गुफाएं हैं जो बौद्ध धर्म से जुड़ी हैं। यहां की दीवारों पर बनी वॉल पेंट‍िंग्‍स पूरी दुनि‍या में मशहूर है। इसके अलावा भगवान बुद्ध के जीवन प्रसंगों को दर्शाने के लि‍ए कई मूर्तियां भी बनाई गईं हैं।

एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र
ये भी महाराष्ट्र में हैं। यहां आपको हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों का अद्भुत संगम देखने को म‍िलता है। यहां की सबसे प्रमुख गुफा “कैलाश मंदिर” है ज‍िसे एक ही पत्थर को काटकर बनाया गया है। यह गुफाएं 6वीं से 10वीं सदी के बीच बनी थीं।

एलीफेंटा गुफाएं, मुंबई
मुंबई से कुछ दूरी पर स्थित एलीफेंटा गुफाएं भी दुन‍िया भर में बहुत मशहूर है। इन गुफाओं को भोलेनाथ को समर्पित क‍िया गया है और यहां ‘त्रिमूर्ति’ की भव्य मूर्ति देखने को मिलती है। इसे भी UNESCO ने संरक्षित विश्व धरोहर स्थलों में शामिल क‍िया है।

बोर्रा गुफाएं, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के पास बोर्रा गुफाएं स्थित हैं। ये अरावली पहाड़ियों से घ‍िरी हुईं हैं। इन गुफाओं को प्राकृतिक चूना पत्थर से बनाया गया है। यह जगह नेचर लवर्स के ल‍िए बेस्‍ट है।

बाघ गुफाएं, मध्य प्रदेश
बाघ गुफाएं मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित हैं। यह गुफाएं भी बौद्ध धर्म से जुड़ी हैं। इनकी दीवारों पर बनी चित्रकारी देखने में बेहद आकर्षक लगती है। ऐसा बताया जाता है क‍ि इन गुफाओं को चट्टानों को काटकर बनाया गया था। इनमें बौद्ध विहार भी मौजूद हैं।

अमरनाथ गुफा, जम्मू और कश्मीर
यह गुफा धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। हर साल हजारों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के दौरान इस गुफा में स्थित बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं। इस गुफा को प्राकृति का चमत्कार माना जाता है।

Back to top button