ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप

अमेजन के घने जंगलों में कई ऐसे जीव भी हैं, जिनके काटने मात्र से इंसान की पल भर में जान जा सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच जहरीले सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अमेजन जंगल की गिनती दुनिया के सबसे रहस्यमयी और खतरनाक जंगलों में की जाती है। यह जंगल करीब 55 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। अमेजन धरती की जैव विविधता का एक बहुत बड़ा खजाना है। कई प्रजातियां अमेजन रेनफॉरेस्ट में पाई जाती हैं। दुर्लभ पक्षी, जंगली जानवरों से लेकर कई अजीबोगरीब कीड़े यहां देखने को मिलते हैं। हालांकि, अमेजन के घने जंगलों में कई ऐसे जीव भी हैं, जिनके काटने मात्र से इंसान की पल भर में जान जा सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच जहरीले सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ट्रॉपिकल रैटलस्नेक
ये सांप साउथ अमेरिकन रैटलस्नेक के नाम से भी जाना जाता है। अमेजन जंगल में मिलने वाले सबसे खतरनाक सांपों में इसकी गिनती होती है। अमेजन जंगल में ये काफी देखने को मिलते हैं। इस सांप के काटे जाने के कुछ देर में इंसान की मृत्यु हो सकती है।
फॉरेस्ट पिट वाइपर
अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले जहरीले सांपों में इसकी गिनती सबसे ऊपर होती है। यह काफी खतरनाक सांप है। अगर यह सांप किसी इंसान को काट ले तो उसकी पल भर में मौत हो सकती है। इसका संबंध अर्बोरियल प्रजाति से बताया जाता है। ये सांप अमेजन रेनफॉरेस्ट में पाए जाते हैं।
बुशमास्टर
इस सांप का संबंध भी पिट वाइपर प्रजाति से है। ये सांप साउथ अमेरिका और अमेजन के जंगल में पाए जाते हैं। इसका नाम अमेजन के खतरनाक सांपों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर आता है। इसके काटे जाने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरल स्नेक
यह अमेजन जंगल में पाए जाने वाला एक बेहद ही जहरीला सांप है। ये सांप मुख्य रूप से नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका में पाए जाते हैं। इनका संबंध इलेपिड सांपों की प्रजाति से है, जो कि काफी खतरनाक होते हैं।
आईलैश वाइपर
अमेजन में पाया जाने वाला यह सांप दिखने में काफी सुंदर होता है। हालांकि, खूबसूरत दिखने के साथ-साथ यह काफी जहरीला है। इसका संबंध खतरनाक पिट वाइपर प्रजाति से है। इसके काटे जाने के कुछ देर बाद इंसान की मृत्यु हो सकती है।