ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आशीष कपूर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

ये रिश्ता क्या कहलाता है और सरस्वती चंद्र जैसे टीवी शोज में काम कर चुके अभिनेता आशीष कपूर के खिलाफ हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने टीवी जगत को पूरी तरह से शॉक्ड कर दिया है। हाल ही में पुणे से गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर एक महिला ने एक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं
टीवी की दुनिया से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 साल के जाने-माने एक्टर आशीष कपूर पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्टर को पुणे से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये मामला राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित कई टीवी शोज में अहम किरदार निभाने वाले आशीष कपूर से जुड़ा क्या है ये पूरा मामला, चलिए जानते हैं:
महिला संग बाथरूम में आशीष ने किया दुष्कर्म
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर आशीष कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए बताया है कि अभिनेता ने दिल्ली में अपने घर पर अगस्त के दूसरे वीक में फ्रेंड के घर पर हाउस पार्टी रखी थी और इस दौरान ही उन्होंने लड़की को बाथरूम में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने एक्टर ने अभिनेता के खिलाफ FIR 11 अगस्त को दिल्ली में दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें ढूंढने में लग गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी दिनों से अलग-अलग लोकेशन से आशीष की मूवमेंट पर नजर रख रही पुलिस ने आखिरकार उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने शुरुआत में पहले कुछ और लोगों के नाम भी अपनी शिकायत में लिखवाए थे, लेकिन बाद में उन्होंने उसमें थोड़ा बदलाव कर दिया। कथित तौर पर महिला ने पहले अपनी शिकायत में आशीष के अलावा दो और लोगों पर दुष्कर्म का चार्ज लगाया था, लेकिन बाद में उन्होंने उस स्टेटमेंट में बस आशीष का नाम रहने दिया।
इंस्टाग्राम के जरिए आशीष से जुड़ी थीं महिला
महिला ने अपनी शिकायत में ये भी बताया है कि दुष्कर्म के दौरान इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया था। हालांकि, छानबीन में पुलिस को किसी भी तरह का वीडियो अभी तक नहीं मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और आशीष इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे और अभिनेता ने उन्हें इस पार्टी के इनवाइट किया था। पहले आशीष उनके दोस्त और दोस्त की बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी, लेकिन बाद में अभिनेता के दोस्त और उनकी पत्नी दोनों को ही अग्रिम जमानत मिल गई।
रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि CCTV फुटेज और वहां पर मौजूद लोगों ने बताया है कि आशीष और महिला दोनों बाथरूम में गए थे। उनके दोस्त और दूसरे मेहमानों में बाथरूम का दरवाजा खटखटाया लेकिन वह बाहर नहीं आए। फिलहाल पुणे पुलिस हर तरीके से मामले की छानबीन में लगी हुई हैं। वह हर एंगल से इस मामले को देखने और समझने की कोशिश कर रही है।
इन शोज में नजर आ चुके हैं आशीष कपूर
आशीष कपूर को टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। हॉरर शो से शुरुआत करने वाले एक्टर लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज’, ‘चांद छुपा बादल में’, ‘देखा एक ख्वाब’, ‘मोल्क्की रिश्तों की अग्निपरीक्षा’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं।