यहाँ की राजनीति से जुड़ी ये 10 सबसे हॉट और खूबसूरत महिलाएं, इनके आगे बड़े-बड़े नेता भी चाटते हैं धूल

नई दिल्ली – हर गुजरते दिन के साथ देश की महिलाएं राजनीति में आ रही हैं। भारतीय राजनीति में हमने सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित जैसी कई महिला नेताओं को देखा है जिन्होंने राजनीति में अपनी योग्यता साबित कि है। लेकिन आज हम आपको कुछ शिक्षित और बहु-प्रतिभाशाली महिला राजनेताओं से रु-ब-रु करने जा रहे हैं जो युवा होने के साथ-साथ खुबसूरत भी हैं। इन नेताओं पर अंग्रेजी की कहावत “Beauty with Brain” यानि शक्ल के साथ अक्ल भी, बिल्कुल सही बैठती है। आज हम आपको ऐसी ही महिलाओं की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ राजनीति में भी दमदार भूमिका में नजर आती हैं। इनकी तस्वीरें देखकर आप भी इनके फैन हो जाएंगे।

राम्या

राम्या तमिल अभिनेत्री से राजनीति में आई है, राम्या का मूल नाम दिव्या है। संसद में चुने जाने के बाद इस साल उसने राजनीति में प्रवेश किया। 30 साल की उम्र में वह भारतीय संसद के युवा सदस्यों में से एक हैं।

अलका लाम्बा

आम आदमी पार्टी की नेता, अलका की उम्र केवल 38 साल है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी की अध्यक्षा बनकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था। भारतीय राजनीति में अलका लाम्बा एक मजबूत नेता हैं। उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी), दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी), राष्ट्रीय लोक सहकारिता एवं बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) और आम आदमी पार्टी जैसी कई संगठनों में बड़े पदों पर काम किया है।

ज्योति मिर्धा

पेशे से डॉक्टर, 41 वर्षीय ज्योति कांग्रेस से सांसद हैं। वह नागौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह कांग्रेस नेता दिवंगत नथुराम मिर्धा की पोती हैं। ज्योति को फार्मा कंपनियों, अंग दान और एचपीवी वैक्सीन के रिसर्च एंड डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर बहस के लिए जाना जाता है।

 जया प्रदा

80 के दशक के दौरान इंडियन सिनेमा में जया प्रदा की खूबसूरती ने खुब सुर्खियां बटोरी। जया ने जीतेन्द्र से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई महशूर सितारों के साथ काम किया है। जया ने साल 2004 से 2014 के दौरान रामपुर से चुनाव जीता। 55 की उम्र में भी जय आज भी उतनी ही खुबसूरत हैं।

 प्रियंका गांधी

हालांकि, प्रियंका ने मुख्यधारा की राजनीति में अभी प्रवेश नहीं किया है लेकिन वो मौकों पर अपनी मां सोनिया और भाई राहुल के साथ राजनीतिक मंच पर दिखीं हैं। प्रियंका अपनी मां के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राहुल की सलाहकार के रुप में भी काम किया है।

रेखा

रेखा की खूबसूरती के तो हम सब कायल हैं। 62 की उम्र में भी रेखा स्टाइल आइकॉन कहलाती हैं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रेखा कांग्रेस की ओर से संसद सदस्य चुनी गई हैं।

नगमा

नगमा ने अभिनेत्री से राजनिती में आई हैं। वह एआईसीसी में अपने जोरदार प्रयासों को जारी रखा है और उत्तर प्रदेश व भारत के अन्य हिस्सों में प्रचार कर रही है।

डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह अपने चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा साड़ी पहने और पल्लू से अपने सिर को ढंकीं हुई दिखीं। हाल ही में हुए यूपी राज्यसभा चुनावों में भी उन्होंने इसी अंदाज में प्रचार किया था।

शाज़िया इल्मी

शाज़िया इल्मी का जन्म 1970 में हुआ था। शाज़िया पहले टेलीविजन जर्नलिस्ट और स्टार न्यूज़ में एंकर थी। शाज़िया साल 2011-2012 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाली इंडिया अगेंस्ट करेप्शन कंपेन के प्रवक्ता थी। सबसे पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में ज्वाइन की जिसे छोड़कर अब वो भाजपा में आ गई हैं।

 छबि राजावत

छवि राजावत (जन्म 1980) जयपुर से 60 किलोमीटर (37 मील) अपने गांव सोडा की सरपंच हैं। हालांकि, एक निर्वाचित पद पर रहते हुए भी छवि ने कोई भी राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं किया है। वह एमबीए की डिग्री वाली भारत की पहली महिला सरपंच हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button