यूपी: IAS सुशील कुमार मौर्य की कोरोना से मौत, PGI में थे भर्ती

उत्तर प्रदेश में कार्यरत IAS अफसर सुशील कुमार मौर्य का कोरोना वायरस की चपेट में आने से आज उनका निधन हो गया है। वह 10 दिन पहले कोविड पॉजिटिव होने के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराए गए थे। IAS सुशील कुमार मौर्य 2010 बैच के अधिकारी थे, जो कोरोना संकट के वक्त लगातार ड्यूटी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- मंडियों में दोहरी शुल्क व्यवस्था लागू होने से व्यापारी परेशान, नही सुन रही सरकार
हाल ही में उन्हें नोडल अफसर की जिम्मेदारी देकर बरेली और सोनभद्र भेजा गया था। लेखिन ड्यूटी के दौरान ही वो कोरोना वायरस की चपेट में आए। 53 साल के अफसर को SGPGI अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इमरजेंसी में ले जाया गया। सोमवार को कोरोना महामारी के सामने वो जंग हार गए, इलाज के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था।
IAS अफसर 22 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनके अलावा पत्नी-बेटी भी कोरोना की चपेट में आए थे। हालांकि, पत्नी-बेटी को होम आइसोलेशन में रखा गया, जबकि सुशील कुमार मौर्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें प्लाज्मा भी चढ़ा। जौनपुर के रहने वाले आईएएस सुशील कुमार मौर्य, सचिवालय में विशेष सचिव भाषा में तैनात थे।
The post यूपी: IAS सुशील कुमार मौर्य की कोरोना से मौत, PGI में थे भर्ती appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button