यूपी विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दस प्रत्याशियों की लिस्ट…

भारतीय जनता पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के लिए अपने दस प्रत्याशियों का नाम तय कर दिया है। 11 सीट पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा ने प्रतापगढ़ से प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। माना जा रहा है कि प्रतापगढ़ सीट भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल (एस) के लिए छोड़ी है। 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 24 अक्टूबर को परिणाम सामने आ जायेंगे।

यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा ने लखनऊ की लखनऊ कैंट सीट से अनुभवी सुरेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। अम्बेडकरनगर के जलालपुर से राजेश सिंह, कानपुर के गोविंनगर से सुरेंद्र मैथानी, मऊ के घोसी (सुरक्षित) विधानसभा से विजय राजभर, बाराबंकी के जैदपुर (सुरक्षित) से अम्बरीश रावत, बांदा के मानिकपुर से आनंद शुक्ला, अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) से राजकुमार सहयोगी, रामपुर की रामपुर सदर से भारत भूषण गुप्ता तथा सहारनपुर के गंगोह से किरत सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

Back to top button