यूपी: लखनऊ से सीधे जुड़ेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, इंडिगो की तरफ से शुरू होगी उड़ान

अमौसी एयरपोर्ट नवी मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ने जा रहा है। पहली उड़ान क्रिसमस पर इंडिगो की ओर से शुरू की जा रही है, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है तथा बुकिंग खोल दी गई है।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमाैसी से दिल्ली के लिए सर्वाधिक सर्वाधिक उड़ानें मुंबई के लिए ही हैं। अब अमौसी से नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए भी उड़ान शुरू हो रही है। 25 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान शुरू होगी। यह कनेक्टिविटी मुंबई शहर के मुख्य हवाई अड्डे पर निर्भरता को कम करेगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से यात्रियों का मुंबई शहर के भारी ट्रैफिक से जूझना भी नहीं पड़ेगा। उनके दो से तीन घंटे बचेंगे। पनवेल, खारघर, नेरुल, वाशी, उरण और तलोजा जैसे इलाके नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास हैं। पुणे एक्सप्रेसवे भी नजदीक है। इसके साथ ही कोंकण क्षेत्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के यात्री भी नवी मुंबई एयरपोर्ट के जरिये आसानी से सफर कर सकेंगे।

यह है समयसारिणी
इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-829 अमौसी एयरपोर्ट से सुबह 6ः05 बजे उड़ान भरकर सुबह 8ः05 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी। विमान का किराया 6296 रुपये चल रहा है। वापसी में इंडिगो की उड़ान 6ई-830 नवी मुंबई एयरपोर्ट से शाम 7ः30 बजे टेकऑफ कर रात 9ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वापसी में विमान का टिकट 6743 रुपये चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button