यूपी में 99 सेतुओं के चालू कार्यों के लिए 105 करोड़ की धनराशि जारी

लखनऊ। प्रदेश के जनपद सहारनपुर में लखनौती-मानपुर-दौलतपुर मार्ग से करनाल मार्ग पर ग्राम दौलतपुर मार्ग से करनाल मार्ग पर ग्राम दौलतपुर के निकट यमुना नदी पर सेतु निर्माण कार्य के लिए 60.32 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन ने प्रदान की है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण अनुभाग-10 ने जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- मंडियों में दोहरी शुल्क व्यवस्था लागू होने से व्यापारी परेशान, नही सुन रही सरकार
इसके साथ ही राज्य सड़क निधि से जनपद गोरखपुर में नई बाजार बोहाबार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के चालू कार्य के लिए पांच करोड़ की धनराशि का आवंटन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया है। इस कार्य की स्वीकृत लागत 14.47 करोड़ है, जिसके सापेक्ष अब तक 7.53 करोड़ की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है। इस संबंध में भी शासनादेश जारी कर दिया है।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 99 के सेतुओं के चालू कार्यों के लिए 105 करोड़ की धनराशि शासन ने जारी की है। इस संबंध में भी शासनादेश जारी किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- बेयर ग्रिल्स के शो में अक्षय कुमार ने किए जबरदस्त स्टंट्स, देखें वीडियो
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन सभी कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का समय से सदुपयोग किया जाए। मानक व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित व अनुमोदित मानकों एवं विशिष्टियों के अनुरूप पूरे कराए जाएं ताकि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
The post यूपी में 99 सेतुओं के चालू कार्यों के लिए 105 करोड़ की धनराशि जारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button