यूपी में सोमवार से खुलेंगे स्कूल कालेज? जानिए माध्यमिक शिक्षा विभाग का जवाब

उत्तर प्रदेश में 21 सितम्बर से 9 वीं से 12 वीं क्लास तक के स्कूल-कॉलेज खुलने थे। मगर राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अभी स्कूल कालेज खोले जाएं ऐसे हालात नहीं हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूल खोलना सम्भव नहीं है, इसलिए ये फैसला लेना पड़ा है।
ये भी पढ़ें- फेफड़ों के साथ दिल और दिमाग पर भी कोरोना डाल रहा है असर
कोरोना महामारी के चलते उत्तर प्रदेश में कल यानी कि सोमवार से स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को खोलना संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भूना
इससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी 21 सितंबर से प्रदेश में स्कूलों के खोले जाने पर असमर्थता जताई थी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अनलॉक 4.0 की गाइडलाइन्स जारी करते हुए राज्य सरकारों को कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों-कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी थी।
The post यूपी में सोमवार से खुलेंगे स्कूल कालेज? जानिए माध्यमिक शिक्षा विभाग का जवाब appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button