यूपी में योगी सरकार का दिखा असर, 72 घंटे में 39 में से 27 लापता लड़कियों को ढूंढ लिया

 यूपी में योगी सरकार का असर दिख रहा है। दरअसल पुलिस ने 72 घंटे में 27 लापता लड़कियों को ढूंढ निकाला है। 12 लड़कियों की तलाश अभी भी जारी है। UP में ऐसा पहली देखने को मिला है।जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर इलाके में 39 मामले पेंडिंग पड़े थे। लड़कियों के परिजन बार-बार उन्हें खोज निकालने के लिए शिकायतें लेकर आते थे। इनमें से ज्यादातर मामले 2016 से पेंडिंग पड़े थे। योगी सरकार के एक्शन में आते ही एसपी ने फटकार लगाई तो सारे पुलिस वाले लड़कियों को ढ़ूढने में निकल गए। 

अभी अभी: BJP में शामिल हो सकते हैं शिवपाल, योगी को बताया- सबसे अच्छा मुख्यमंत्री

 यूपी में योगी सरकार का दिख असर, 72 घंटे में 39 में से 27 लापता लड़कियों को ढूंढ लिया

पुलिस ने आसपास से ही नहीं, बल्कि दूर के इलाकों से भी लड़कियों को खोज निकाला। दो लड़कियों को यहां से 30 किमी की दूरी से बचाया गया, 3 को 55 किमी दूर कालन से बरामद किया गया। वहीं, एक लड़की को चंडीगढ़  और दो लड़कियों को इलाहाबाद से लाया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों को सुलझाने के लिए पुलिसवालों पर पूरी छूट दी गई थी। उन्हें कहा गया था कि जल्द से जल्द इन लड़कियों को खोजकर इनके घरवालों तक पहुंचाया जाए।

महज 72 घंटों में 27 लड़कियों को ढूंढ निकाला गया और अन्य 12 की तलाश अभी जारी है। इस इलाके में पुलिसवालों के लिए ‘करो या मरो’ का सख्त संदेश है।

निष्फलता के कारण 8 सब इंस्पेक्टरों का पहले ही पुलिस लाइन्स में तबादला किया जा चुका है और समान रैंक के 24 अन्य को 48 घंटों के भीतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है।
Back to top button