यूपी में बंपर तबादला: CM योगी ने 107 पीसीएस अधिकारियों को किया उधर से उधर

शासन ने शनिवार को देर रात पीसीएस अफसरों के बंपर तबादले किए हैं। 107 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। प्रतीक्षा में चल रहे महेन्द्र सिंह व अशोक कुमार को क्रमश: राजस्व विभाग और कृषि उत्पादन शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व लखनऊ नगर निगम में दो साल से अपर नगर आयुक्त रहे अनिल कुमार मिश्रा को ललितपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनाती दी गई है। पीलीभीत में नगर मजिस्ट्रेट रहीं अर्चना द्विवेदी को लखनऊ में अपर नगर आयुक्त और प्रतीक्षारत अंजू लता को लखनऊ में ही एडीएम न्यायिक बनाया गया है।
प्रयागराज में एडीएम नागरिक आपूर्ति रहे अमरपाल सिंह को लखनऊ में उप संचालक, चकबंदी मुख्यालय बनाया गया है। मेरठ में एडीएम सिटी रहे मुकेश चन्द्रा को अपर आयुक्त (प्रशासन) परिवहन, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। उन्नाव के एडीएम वित्त एवं राजस्व रहे बृजनाथ यादव को कानपुर में अपर श्रमायुक्त बनाया गया है।
गोरखपुर के एडीएम सिटी रजनीश चन्द्र को अपर निदेशक समाज कल्याण के पद पर तैनाती दी गई है। ख्वाजा मोहिउद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी के कुलसचिव शत्रोहन वैश्य को प्रतापगढ़ में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर भेजा गया है। रामपुर में नगर मजिस्ट्रेट रहे ओमप्रकाश द्वितीय को राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।





