यूपी में पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म, रविवार को भी खुलेंगे बाजार

उत्‍तर प्रदेश  में लॉकडाउन को पूरी तरह से खत्‍म कर दिया गया है। बता दें कि सूबे में अब रविवार को भी दुकानें खुलेंगी। बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोले जाएंगे। आपको बता दें कि अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें गति दी जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- गोण्डा: बछड़े को बचाने के लिए कुएं में कूदे पांच युवकों की मौत
होटल-रेस्‍टोरेंट भी खोले जायेंगे-
सीएम योगी ने कन्‍टेंनमेंट जोन को छोड़कर अन्‍य स्‍थानों पर सभी होटलों और रेस्‍टोरेंटों को शुरू कराने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही कहा कि इन गतिविधियों के संचालन में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कन्‍टेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड-19 टेस्‍ट कराया जाए।
ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद आया सुशांत की बहन का रिएक्शन
कन्टेंनमेंट जोन में जारी रहेगी सख्ती-
जानकारी के मुताबिक सभी कन्टेनमेंट जोन में सघन कान्टैक्ट ट्रेसिंग तथा हाउस टू हाउस सर्विलांस होगा। चिकित्सीय आपाताकालीन स्थिति व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को छोड़कर कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं आ सकेगा।
The post यूपी में पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म, रविवार को भी खुलेंगे बाजार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button