अमित शाह: यूपी में गुंडाराज से प्रदेश की जनता हैं परेशान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में उ.प्र. का युवा अहम भूमिका निभा रहा है। लेकिन इन युवाओं को प्रदेश में रोजगार नहीं मिल रहा है जिसके वजह से ये पलायन को मजबूर हैं। इस दौरान शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।यूपी में चल रहा गुंडाराज-
बीजेपी अध्यक्ष ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। जिससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी तो यहां के गुंड़े, बदमाश प्रदेश से बाहर थे। 

Back to top button