यूपी में एक IAS और 8 PCS के हुए तबादले, विशाल सिंह अयोध्या के बने नगर आयुक्त

 अयोध्या के बने नगर आयुक्त विशाल सिंह
कोरोना संकट के बीच योगी सरकार ने यूपी में एक आईएएस और आठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इसमें पीसीएस विशाल सिंह को अयोध्या वीसी और नगर आयुक्त बनाया गया है।  बता दें कि आईएएस नीरज शुक्ला को वीसी और नगर आयुक्त अयोध्या से हटाकर अपर आवास आयुक्त लखनऊ बनाया गया। पीसीएस सुनील वर्मा को सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण और सीईओ काशी विश्वनाथ मंदिर बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज‘ की बनेगी सीक्वल, मेकर्स ने की घोषणा
वही पीसीएस हरिकेश चौरसिया को एडिशनल एसीईओ गोरखपुर प्राधिकरण बनाया गया। पीसीएस मदन सिंह गर्दियाल को एडीएम मेरठ बनाया गया। पीसीएस कमलेश चंद एडीएम एलए ग़ाज़ियाबाद बनाया गया। पीसीएस शिव प्रताप शुक्ला को ग्रेटर नॉएडा का ओएसडी, पीसीएस विपिन कुमार को सीटी मजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद और पीसीएस सुनील कुमार सिंह सदस्य वक़्फ़ न्यायाधिकरण बनाया ग़या हैं।
The post यूपी में एक IAS और 8 PCS के हुए तबादले, विशाल सिंह अयोध्या के बने नगर आयुक्त appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button