यूपी: पुलिस से जुड़ा एक और मामला आया सामने, AK-47 से दारोगा पर किया…

10 की जगह की जगह तीन दिन की छुट्टी मिलने से क्षुब्ध सिपाही ने उझानी कोवताली में एक 47 से एसएसआई पर फायर कर दिया। इसके बाद खुद भी गोली मार ली। कोतवाली में अचानक हुये इस घटनाक्रम में स्टाफ को जहां जगह मिली वहीं जान बचाने को छिप गये। गोली लगने के बाद एसएसआई व सिपाही को फौरन जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद से दोनों को बरेली के मिशन अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर जिलाधिकारी सहित पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंचे।

बताया जाता है कि उझानी कोतवाली में पदस्थ सिपाही ललित घर जाने को 10 दिन का अवकाश मांग रहा था। उसे तीन दिन का अवकाश दिया गया। इसी बात को लेकर वह खिन्न था। शुक्रवार सुबह वह कोतवाली पहुंचा जहां प्रभारी कोतवाल एसएसआई रामौतार से अवकाश को लेकर कहासुनी हो गयी। इसी बीच सिपाही ने कंधे पर टंगी एके 47 को उताकर फायर खोल दिया। उसके बाद सिपाही ने खुद भी गोली मार ली।

एसएसआई को दोनों पैरों में गोली लगी जबकि सिपाही के कंधे पर लगी। डीएम ने बताया कि अवकाश को लेकर कोतवाली में कहासुनी हुयी थी, सिपाही का चार दिन का अवकाश मंजूर हुआ था लेकिन वह ज्यादा दिनों का अवकाश मांग रहा था। कोतवाली के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह कोरोना पीड़ति होने के चलते चार्ज एसएसआई पर था। दोनों घायलों को मिशन अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया है। मामले के जांच के आदेश दे दिये हैं।  

Back to top button