यूपी चुनाव में बीजेपी का हारना तय: मुलायम

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कोई भी हार से नहीं रोक सकता है। पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले से गरीब और किसानों को सिर्फ नुकसान हुआ है। किसानों को नुकसान होने से मतलब है कि देश का नुकसान होना। नोटबंदी बिना किसी प्लॉनिंग के किया गया, जिसका खामियाजा एक महीने बाद भी देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ये बातें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को बरेली के जीआईसी मैदान में आयोजित मंडलीय सम्मेलन में कहीं।
यूपी के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बम्पर भर्तियाँ
बरेली की जनता को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा सरकार जनता को परेशान करने के लिए नहीं होती है। बीजेपी झूठ बोलने में नंबर एक है। वहीं, ‘सपा की करनी और करनी में अंतर नहीं है। सपा सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। मुलायम ने कहा कि जनता से किया वादा निभाया जाना चाहिए। शिवपाल ने पार्टी के लिए बहुत काम किया है।
हम अंग्रेजी भाषा के खिलाफ नहीं हैं
मुलायम ने कहा कि हमारी सरकार अंग्रेजी भाषा के खिलाफ नहीं है बल्कि अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता के खिलाफ है। मुलायम ने कहा कि हिंदी और उर्दू भाषा सगी बहनों की तरह हैं। हम भाषा और धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं चाहते हैं। हमने घोषणा पत्र में किए सारे वादे पूरे किए हैं।





