यूपी के गोरखपुर से LIVE: एयरपोर्ट पहुंचे सीएम योगी, कुछ देर में करेंगे नए टर्मिनल का इनॉग्रेशन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट के नए सिविल टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए वे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। सीएम कुछ देर पहले एयरपोर्ट पहुंचे और 12 बजे टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा भी रहेंगे।

टर्मिनल का लोकार्पण करने के बाद सीएम 12.15 बजे कैम्पियरगंज के हरनामपुर गांव जाएंगे। वहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सीएम वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में सुपर स्पेशियालिटी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।
सीएम 3:30 बजे डीडीयू के दीक्षा भवन में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में भाग लेंगे। यहां से 4.50 पर गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और रात्रि विश्रम करेंगे। गुरुवार सुबह 9.30 से 11 बजे तक वे मंदिर में आयोजित योग शिविर का उद्घाटन करेंगे। दो बजे दरभंगा प्रस्थान करेंगे।
यह है शहर में रूट डायवर्जन की स्थिति
– जगदीशपुर-कोनी मोड़ से एयरपोर्ट की ओर किसी वाहन का आवागमन नहीं होगा।
– सभी वाहनों को फोरलेन पर रामनगर कड़जहां की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– मोहद्दहीपुर, रामगढ़ताल रोड से पैडलेगंज चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
– टीपी नगर, रुस्तमपुर चौराहा, देवरिया बाईपास पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
– रुस्तमपुर चौराहा से सभी वाहनों को कैंट चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– रामगढ़ताल, छात्रसंघ चौराहा, अंबेडरकर चौराहा और पैडलेगंज के बीच कोई वाहन नहीं जाएगा।
– आरटीओ, इनकम टैक्स ऑफिस से यूनिवर्सिटी गेट की ओर वाहन नहीं चलेंगे।
– पांडेय पेट्रोल पंप, रेलवे म्यूजियम मोड़, होटल पार्क रेजेंसी और सीएस चौराहे पर आवागमन ठप रहेगा।
– सिटी माल, होटल पार्क रेजीडेंसी तिराहा से कार्मल रोड और रोडवेज पुलिस पिकेट तिराहा की ओर ट्रैफिक संचलन नहीं होगा।
– काली मंदिर, पुलिस लाइन गेट, जेपी अस्पताल, झूलेलाल मंदिर से कोई वाहन गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाएंगे।
– जगेसर पासी तिराहा, रसूलपुर तिराहा से मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर आवागमन बंद रहेगा।
– बरगदवां तिराहा, कौडि़हवा मोड़ से कोई वाहन गोरखनाथ मंदिर नहीं आएगा।
– सुबह नौ बजे से सभी वाहन बरगदवां तिराहा, फर्टिलाइजर, खजांची चौक, पादरी बाजार, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।





