बड़ी खबर: यूपी के एयरपोर्ट्स पर आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन करेगा हमला

नई दिल्ली। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन की धमकी के बाद यूपी के सभी एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। आईबी ने यूपी के एयरपोर्ट्स पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।

बड़ी खबर: यूपी के एयरपोर्ट्स पर आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन करेगा हमला

गोरखपुर में एयरपोर्ट का गेट बंद कराकर मुख्य गेट से प्रवेश कराया जा रहा है। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से एयरफोर्स पर मिलने के लिए जाने वाले भाजपाइयों के मोबाइल तक जमा करा लिए गए थे। अलर्ट के मद्देनजर इलाहाबाद के बम्हरौली एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
एयरपोर्ट के आसपास सेना और उप्र पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के डायरेक्टर एसआर मिश्र ने बताया कि मेन गेट पर उप्र पुलिस के सशस्त्र जवान हैं। इसके बाद सेना के डीएससी जवान तैनात किए गए हैं। फिर अंदर जाने पर उप्र पुलिस के जवान दोबारा चेकिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में करीब 40 जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी गई है।
Back to top button