यूपी के इन शहरों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार, विभाग की ये चेतावनी भी पढ़ लें

यूपी के कानपुर समेत तमाम शहरों में शुक्रवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद से ठंड और बढ़ गयी है। ऐसे में सीएसए मौमस विभाग ने 31 जनवरी तक कानपुर शहर समेत बांदा, कन्नौज, औरैया, इटावा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा आदि शहरों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
ठंड के इस सीजन में पहली बार मौसम में बड़ा बदलाव आया। तेज हवा के साथ गलन भी बढ़ गयी है। दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
शुक्रवार देर रात तक हुई बारिश 19 मिमी रिकॉर्ड की गई। दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के तराई वाले क्षेत्रों में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हो रही है।
लगातार उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण नमी में भी गिरावट आ रही है।
शनिवार को तापमान
अधिकतम- 16,0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 11.5 डिग्री सेल्सियस
आर्दृता
अधिकतम- 95 प्रतिशत
न्यूनतम- 85 प्रतिशत





