यूपी की 23 करोड़ जनता के लिए योगी सरकार कराएगी 66 करोड़ खादी के ट्रिपल लेयर मास्क तैयार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm yogi adityanth) ने शनिवार को लखनऊ में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कहा कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सरकार गरीबों को मुफ्त में खादी के बने मास्क उपलब्ध कराएगी। सीएम योगी ने कहा कि अगर लॉकडाउन खत्म होता है तो एपेडमिक एक्ट के तहत सबको मास्क पहनना होगा।
ऐसे में योगी सरकार 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के ट्रिपल लेयर स्पेशल मास्क तैयार कराएगी। ये स्पेशल मास्क ग़रीबों को मुफ्त में दिया जाएगा। इसके साथ अन्य नागरिकों को खादी मास्क बेहद सस्ते दाम में उपलब्ध होगा। खादी कपड़े से बना मास्क दोबारा इस्तेमाल और वाशेबुल होगा।
इससे पहले शुक्रवार को सीएम योगी (Cm yogi) ने अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर 15 अप्रैल से लॉकडाउन खुलता है तो हालात बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे। ऐसे में जो जहां फंसा होगा, वहां से आने का प्रयास करेगा। इन हालातों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। इसके लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करें। स्कूल, कॉलेज, अलग-अलग तरह के बाजार और मॉल कब और कैसे खुलेंगे इसकी कार्ययोजना तैयार करें।

Back to top button