युवक ने खुद को किचन में बंद कर लगायी आग, मौत, मिला सुसाइड नोट

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित रजनीखंड में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार देर रात किचन में बंद करके खुद को आग लगा ली। आग की चपेट में आने से गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और युवक अभिषेक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

 
रजनीखंड निवासी 35 वर्षीय अभिषेक भारद्वाज अकेले रहते थे। गुरुवार की देर रात को अभिषेक ने खुद को किचन में बंद करके आग लगा ली। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर में आग लगी और तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर क्षेत्रीय राहत बचाव कार्य के लिए दौड़े। आग बेकाबू होता देखकर लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचित किया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशियाना और एसीपी कैंट बीनू सिंह और अग्नि शमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दमकलकर्मी किचन से अभिषेक का शव बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने बताया कि किचन से शव को बाहर निकालने के बाद कमरे की तलाशी ली गई। कमरे के अंदर रखी एक मेज पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसकी ओर से यह बताया गया है कि उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। अभिषेक ने सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
The post युवक ने खुद को किचन में बंद कर लगायी आग, मौत, मिला सुसाइड नोट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button