यहां लड़के रहते हैं पर्दे में,औरतों को मिलती है पूरी आजादी

images-5नई दिल्‍ली, 20 अक्‍टूबर.  इस दुनिया में कुछ भी मुमकिन है। क्या आपने कभी ऎसे समाज के बारे में सुना है जिसमें लड़कों को पर्दे में रहना पड़ता है और औरतों को पूरी आजादी होती है। जी हां, इस दुनिया में एक जगह ऎसी भी है जहां रहने वाले एक समाज में ऎसा ही होता है।

लड़कों को पर्दे में और औरतों को पूरी आजादी देने वाला यह समाज तुआरेग नाम से है। इस समाज के लोग दक्षिण अफ्रीका के नाइजर के पास स्थित तुआगो में रहते हैं। इस समाज की यह परंपरा पूरी दुनिया में सबसे अनोखी है और आज भी बनी हुई है। इस समाज की यह परंपरा बेहद पुरानी है और इसे आज भी वहा के लोग मानते है।

महिलाओं को वो सारी आज़ादी

इसे अनोखी परंपरा भी कहा जाता है। तुआरेग समाज में महिलाओं को वो सारी आज़ादी मिलती है जो हमारे समाज में सिर्फ पुरुषों को प्राप्त हैं। इस समाज में महिलाएं शादी से पहले मर्दो के साथ संबंध बना सकती है। अपने पसंद से शादी करती है और शादी के बाद भी किसी और पुरुष के साथ संबंध बना सकती है। किसी और के साथ संबंध बनाने के बाद भी महिला के पति को महिलाओं का मान-सम्मान करना पड़ता हैं।

लड़कों को रहना होता है चेहरा छिपाकर

साथ ही हमारे समाज में जैसे महिलाएं अपना चेहरा ढक कर रहती है वैसे ही तुआरेग समाज में जवान होने के बाद लड़कों को अपना चहरा छिपाकर रखना पड़ता है। यह नियम है जो समाज का हर एक लड़का मानता है। इसके अलावा इस समाज में होने वाले बड़े-बड़े फैसलों में मर्दो को औरतों की इजाजत लेनी पड़ती है।

तलाक होने पर महिलाएं जश्न मनाती

यहाँ महिलाएं पुरुषों को तलाक देती है और तलाक के बाद भी जो चाहे मांग सकती हैं। समाज के नियम के अनुसार महिलाएं तलाक के बाद अपने घर जश्न मनाती  है। इस समाज में बड़े-बड़े फैसले महिलाएं लेती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button