यहां लकी ड्रॉ से हुआ जीत का फैसला, बीजेपी-कांग्रेस कैंडिडेट को मिले थे बराबर वोट

मथुरा. तीन चरणों में हुए निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहली पहली बार बने मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 56 से बीजेपी- कांग्रेस उम्मीदवार नैमाई को बराबर वोट मिले। जिसके बाद लकी ड्रॉ कराने का फैसला किया गया। बता दें कि इस वॉर्ड में पार्षद पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। बीजेपी-कांग्रेस उम्मीदवार को बराबर वोट मिले…यहां लकी ड्रॉ से हुआ जीत का फैसला, बीजेपी-कांग्रेस कैंडिडेट को मिले थे बराबर वोट

– मथुरा के वॉर्ड नंबर 56 में बीजेपी की मीरा अग्रवाल और कांग्रेस उम्मीदवार नैमाई को 874 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार दीपक को 324 वोट मिले। सपा के कुंजबिहारी को 284 वोट मिले। लकी ड्रॉ होने के बाद बीजेपी के मीरा अग्रवाल को विजेता घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: ऐसे 107 मेडिकल सीटों पर हुए थे गलत एडमिशन, जांच किए बगैर दी थी NRI सीटें

– जीत के बाद मीरा अग्रवाल ने कहा, “ये सब ठाकुर जी की आशीर्वाद से हुआ है। कन्हैया के आशीर्वाद के बिना हम जीत नहीं सकते थे। अभी हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Back to top button