यहां चूहे बचा रहे हैं इंसानों की जान, पूरा मामला जानकर हो जाओगे हैरान…

दुनियाभर में कई ऐसे हीरो है जो अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचाते हैं। अब आज हम बताने जा रहे हैं उन हीरो के बारे में जो एक जानवर है और इंसानों को बचा रहे हैं। जी हाँ, सुनकर आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह सच है। जी दरअसल कंबोडिया में चूहे हीरो होते हैं क्योंकि यहां चूहे हजारों लोगों की जान बचा रहे हैं। आपको बता दें कि कंबोडिया के सियेम रीप प्रांत के त्रापियांग क्रासांग गांव में इन चूहों ने 788,257 वर्ग मीटर की जमीन से बारूदी सुरंगें खोजकर उन्हें नष्ट करने में मदद की है और इसके बाद ये जमीन 19 कंबोडियाई परिवारों को वापस दे दी गई है।

जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक इन चूहों ने 170 बारूदी सुरंगों को खोज निकाला और ये सुरंगे कई सालों से दबी हुई थीं और फटी भी नहीं थी। बताया जा रहा है इनके फटने से लोगों और जानवरों के मरने का डर बना हुआ था और इन सुरंगों को खोजकर नष्ट करने में चूहों को मात्र तीन महीने लगे और उन्होंने हीरो बन सभी की जान बचा ली। जी दरअसल इन चूहों को बारूदी सुरंगें खोजने की ट्रेनिंग दी जाती है और यह ट्रेनिंग एंटी पर्सनल लैंडमाइंस डिटेक्शन प्रो़डक्ट डेवलपमेंट (APOPO) देती है।

जानें भारत के इस नमक के मैदान के बारे में कुछ रोचक जानकारियां, 75 फीसदी नमक भारत को..

इस संस्था की शुरुआत साल 1997 में की गई थी और बतौर अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संस्था के तौर पर इसका पंजीकरण 2017 में किया गया। APOPO ने अपने चूहों की मदद से कंबोडिया, अंगोला, जिम्बाब्वे और कोलंबिया में बारूदी सुंरगों को खोजकर लोगों की जान बचाने का काम किया है और अब तक इन चूहों ने इन देशों में करीब 1।38 लाख से ज्यादा बारूदी सुरंगें खोजी हैं जो वाकई में बहुत ख़ास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button