यहाँ है दुनिया का सबसे अनोखा ट्रैफिक नियम, लड़कियां कपडे उतारकर करती है गाड़ियों की स्पीड कंट्रोल..!!

अक्सर गाड़ी चलते समय ये निर्देश दिए जाते हैं गाड़ी स्लो चलाएं ट्रैफिक नियमो का पालन करें। तेज़ रफ़्तार में गाड़ी ना भगाएं। लेकिन ऐसा कुछ ही लोग कर पाते हैं। अधिकतर लोगों को स्पीड में गाड़ी चलाने का शौक होता है। फिर उनकी गाड़ी के ब्रेक वहीँ लगते हैं जहाँ उन्हें रुकना होता है। कम स्पीड में चलाने के बहुत से तरीके अपनाये जाते हैं लेकिन इस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए एक ऐसी जगह हैं जहाँ ऐसा तरीका अपनाया गया है जिसे देख कर लोग ख़ुशी ख़ुशी अपनी गाड़ी की स्पीड कम कर रहे हैं। आइये बताते हैं आपको उस देश के बारे में।

दरअसल, रूस की ट्रैफ़िक पुलिस ने सड़कों पर तेजी से भागती गाड़ियों की स्पीड पर लगाम लगाने के लिए एक नया और अनोखा तरीका निकाला है। जिसे जानकार आप भी सोचेंगे कि क्या तरीका है। तेज़ रफ़्तार से दौड़ती गाड़ियों को सही स्पीड पर चलाने के लिए अब रूस की यातायात पुलिस ने कुछ लड़कियों को ये ज़िम्मेदारी सौंपी है। जी हाँ, अब लड़कियां करेंगी काबू तेज़ रफ़्तार की गाड़ियों को। असल में लड़कियां अपना टॉप उतार कर लोगों को ओवर स्पीडिंग की याद दिला रही हैं। इस तरह तेज़ रफ़्तार से भाग रही गाड़ियों पर ब्रेक लग रहा है।

जानें क्यों ऑटोरिक्शा का ड्राइवर हमेशा बैठता हैं टेढ़ा, जरुर जानें इसके पीछे का राज

इन टॉपलेस लड़कियों के कैंपेन 2013 में शुरू किया गया था, जो काफ़ी उपयोगी साबित हुआ था। उस वक़्त सड़क हादसों में काफ़ी गिरावट आई थी। लेकिन इस साल एक बार फिर रूस में करीब 30,000 से ज़्यादा जानें सड़क हादसों में चली गई थीं, जिसके बाद एक बार फिर यातायात पुलिस ने इस कैंपेन को शुरू किया है। इस कैंपेन के बाद अभी तक एक भी सड़क दुर्घटना दर्ज नहीं की गई है। कई लोगों ने माना है कि वो इन लड़कियों को देख कर अपनी गाड़ियों की रफ़्तार कम कर लेते हैं। तरीका कुछ भी हो सड़क दुर्घटना में इतनी बड़ी गिरावट अच्छी ख़बर है। लेकिन अपने देश में ऐसा करना दुर्घटनाओं को बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button