यहाँ लड़कियों से मुर्गी-बकरी के तरह पैदा करवाए जाते हैं बच्चे, वजह जानकर रह जायेंगे दंग

धरती पर आज भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां महिलाओं के साथ जानवरों से भी गंदा व्यवहार किया जाता है। यह समस्त मानव जाति के लिए बड़े ही शर्म की बात है कि जिस समाज में हम महिलाओं की सुरक्षा और समानता के दावे करते हैं, उसी समाज में महिलाओं को आज भी केवल उपभोग की वस्तु समझा जाता है। यहां महिलाओं का साथ देने वाला कोई नहीं है, वे अपने दम पर अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। दरअसल हम आपको नाइजीरिया की महिलाओं की दुर्गति के बारे में बता रहे हैं।

सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि यहां की महिलाओं की ऐसी दुर्दशा किसी से छिपा कर नहीं बल्कि खुलेआम की जा रही है। नाइजीरिया के छोटे परिवारों की जवान लड़कियों को जबरन प्रेगनेंट किया जाता है। आलम ये है कि यहां की लड़कियों को इतनी जल्दी-जल्दी प्रेगनेंट किया जाता है, जैसे वे इंसान नहीं बल्कि मुर्गी और बकरी हैं। दरअसल देश में ऐसे माफियाओं को दबदबा है, जो छोटी लड़कियों पर नज़रें गड़ाए बैठे रहते हैं। लड़की जैसे ही 13 साल की होती है, उसे जबरन प्रेगनेंट कर दिया जाता है। इस घिनौने काम के लिए ये माफिया 13 से 18 साल की लड़कियों को ही शिकार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: प्याज को लेकर सरकार का बड़ा कदम, 5 रु से भी नीचे पहुंच जाएगा प्याज के दाम

ये लड़कियां उन बड़े लोगों के घरों में जाती है, जिनकी महिलाएं बच्चे पैदा करने में असक्षम होती हैं। इसलिए वे इन लड़कियों को खरीद कर ले जाते हैं, और उनसे बच्चे पैदा कराते हैं। नाइजीरिया के इस गोरखधंधे को बेबी फार्मिंग कहा जाता है। बड़े ही दुख की बात है कि नाइजीरिया में बच्चों की खेती का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। देश में ये धंधा इस कदर अपने पैर फैला रहा है कि वे अस्पताल से भी बीमार लड़कियों का अपहरण कर लेते हैं, ताकि उनसे बच्चे पैदा करा सकें। नाइजीरिया के कानून के मुताबिक गर्भवती लड़की का गर्भपात नहीं कराया जा सकता, इसलिए छोटी उम्र की लड़कियों को भी मां बनना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button