यहाँ महिलाएं नही पहन सकती चश्मा, वजह जानकर पूरी दुनिया

वैसे तो हर जगह अपने आमतौर पर दफ्तरों में कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने वाले लोगों को चश्मे की परेशानी हो जाती है. अगर वो ना भी चाहें तो आंखों की परेशानी उनके लिए मजबूरी बन जाती है, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां कंपनियों ने कार्यस्थल (वर्कप्लेस) पर महिलाओं के चश्मा पहनने पर रोक लगा दी है. इसके पीछे की वजह भी बेहद ही हैरत में डालने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार, जापान में कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के चश्मा पहनने पर रोक है, जबकि पुरुष कर्मचारियों को इसकी पूरी छूट प्रदान है. यहां एयरलाइंस से लेकर रेस्टोरेंट्स के क्षेत्र की कई ऐसी निजी कंपनियां हैं, जहां महिलाएं चश्मा पहनकर काम नहीं कर सकतीं.
वही मिली जानकारी के मुताबिक, जापान की एक कंपनी ने तो महिला कर्मचारियों को यहां तक कह दिया है कि वो मेकअप करके ही दफ्तर आएं. इसके अलावा कंपनी ने महिलाओं को वजन कम करने का भी निर्देश दिया गया है. ऐसा माना गया है कि, कंपनियों का मानना है कि कार्यस्थल पर महिलाएं चश्मा पहनकर आती हैं तो इससे उनकी सुंदरता पर प्रभाव पड़ता है, जिससे क्लाइंट्स (ग्राहकों) पर भी गलत असर पड़ता है और इसके कारण कंपनियों का कारोबार पर असर पड़ता है. कंपनियों के इन अजीबोगरीब नियमों का महिलाएं जमकर विरोध कर रही हैं.
प्रेग्नेंसी के दौरान सिगरेट पीने वाली महिलाओं के पैदा होते है ऐसे बच्चे, जानकर यकीन करना मुश्किल
सूत्रों के मुताबिक जापान में यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह के अजीबोगरीब नियम लगाए गए हों. इससे पहले यहां की कई कंपनियों ने महिला कर्मचारियों के लिए हाई हील वाली सैंडल पहनकर दफ्तर आना अनिवार्य कर चुके है. वही इसके खिलाफ भी महिलाओं ने विरोध जताया था, जिसके बाद जापान के श्रम मंत्रालय ने एक नियम बनाया था, जिससे निजी कंपनियों के ऐसे अजीबोगरीब नियमों पर रोक लगाया जाना चाहिए.





