मौसम हो सुहाना, तो जन्नत से कम नहीं लगती हैं दिल्ली की 5 जगहें

वैसे तो Delhi अपनी हलचल भरी सड़कों के लिए जानी जाती है, लेकिन जब मौसम सुहाना हो जाए, तो यह शहर और भी खूबसूरत लगने लगता है। जी हां, ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो देश की राजधानी में कई ऐसी जगहें हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं लगतीं हैं। आइए जानें।
देश की राजधानी दिल्ली सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक इमारतों और खूबसूरत नजारों के लिए भी जानी जाती है। मानसून में जब मौसम सुहाना होता है, यानी न ज्यादा गर्मी और न ही ज्यादा सर्दी, तो दिल्ली की कुछ जगहें (Romantic Places In Delhi) ऐसी लगती हैं मानों आप किसी जन्नत में आ गए हों। ऐसे मौसम में पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए ये जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं। तो चलिए, जानते हैं दिल्ली की उन 5 जगहों (Date Spots In Delhi) के बारे में जहां आप अपने पार्टनर के साथ कुछ सुकून-भरे पल बिता सकते हैं।
लोधी गार्डन (Lodhi Garden)
लोधी गार्डन दिल्ली के सबसे खूबसूरत और पीसफुल पार्क्स में से एक है। यहां आपको 15वीं और 16वीं शताब्दी के लोधी वंश के मकबरे और ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलेंगे। हरे-भरे घास के मैदान, फूलों की क्यारियां और शांत वातावरण इसे डेट के लिए एक बेस्ट जगह बनाते हैं। आप यहां आराम से टहल सकते हैं, बेंच पर बैठकर बातें कर सकते हैं या प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। सुबह या शाम के समय यहां की खूबसूरती और भी निखर कर आती है।
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज (Garden of Five Senses)
जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह पार्क आपकी पांचों इंद्रियों को जगाने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां आपको सुगंधित फूल, बजते हुए पानी के फव्वारे, विभिन्न बनावट वाली मूर्तियां और रंग-बिरंगे पौधे मिलेंगे। यह एक शानदार जगह है जहां आप अपने पार्टनर के साथ एक अलग तरह का एक्सपीरिएंस कर सकते हैं। यकीन मानिए, यहां की कलाकृतियाँ और प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।
नेहरू पार्क (Nehru Park)
चाणक्यपुरी में स्थित नेहरू पार्क दिल्ली के सबसे बड़े और हरे-भरे पार्कों में से एक है। यहां का ओपन स्पेस, लॉन और शांत माहौल इसे पिकनिक और लॉन्ग वॉक के लिए परफेक्ट बनाते हैं। अक्सर यहां म्यूजिक कॉन्सर्ट और कल्चरल इवेंट्स भी ऑर्गेनाइज होते रहते हैं। आप यहां अपने पार्टनर के साथ घंटों बातें कर सकते हैं और शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिता सकते हैं।
हौज खास विलेज (Hauz Khas Village)
अगर आप किसी कूल जगह की तलाश में हैं, तो हौज खास विलेज आपके एकदम सही लिए है। यहां आपको ऐतिहासिक खंडहर (जो अलाउद्दीन खिलजी के समय के हैं), खूबसूरत झील और आसपास ट्रेंडी कैफे, बुटीक और आर्ट गैलरीज का कॉम्बिनेशन मिलेगा। आप पहले ऐतिहासिक जगहों को देख सकते हैं, फिर झील के किनारे बैठ सकते हैं और शाम को किसी कैफे में कॉफी का मजा ले सकते हैं। यह जगह यंगस्टर्स के बीच काफी फेमस है।
अग्रसेन की बावली (Agrasen ki Baoli)
कनॉट प्लेस के पास स्थित अग्रसेन की बावली एक प्राचीन स्टेपवेल है, जो अपनी वास्तुकला और रहस्यमयी वाइब के लिए जानी जाती है। इसकी गहरी सीढ़ियां और शांत वातावरण इसे फोटोग्राफी और पीसफुल माहौल के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं। दिन के समय यहां भीड़ कम होती है, इसलिए आप अपने पार्टनर के साथ सुकून से इस ऐतिहासिक जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं और इसकी कहानियों में खो सकते हैं।