मौसम का मिजाज एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना ,पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गर्मी

मौसम का मिजाज एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सुबह से ही तेज धूप ने खूब झुलसाया। पछुआ हवाओं ने गर्मी के सितम को बढ़ा दिया।

बारिश के बाद मौसम ने अपना रंग बदल दिया। तेज धूप संग गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहर में हो रही है। घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, बारिश के बाद सड़क पर धूल के कण उड़ रहे हैं, जो आंखों में पड़ रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इनसेट

बरतें सावधानी

– इस मौसम में सबसे ज्यादा मरीज बुखार के बढ़ रहे हैं। ऐसे में बुखार के रोगी सेहत को लेकर विशेष ध्यान दें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीसी गुप्ता का कहना है कि धूप में न निकलें। अगर कोई बीमार है तो तत्काल उसे डॉक्टर को दिखाएं। चिकित्सक के परामर्श के अनुरूप दवाएं दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button